Friday, 2 June 2017

मोर सहवास करता है या नहीं,जानिए वैज्ञानी क्‍या बोल रहे?

मोर सहवास करता है या नहीं,जानिए वैज्ञानी क्‍या बोल रहे?
राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस महेशचंद्र शर्मा के मोर पर दिए बयान को पक्षी वैज्ञानियों ने गलत बताया है। जस्टिस शर्मा ने बुधवार को कहा था कि मोर आजीवन ब्रह्मचारी होता है। उसके आंसू को चुगकर मोरनी गर्भवती होती है। इस बात को पशु चिकित्सा महाविद्यालय महू के प्रोफेसर डॉ. संदीप नानावटी ने पूरी तरह भ्रामक और गलत बताया।
प्रोफेसर डॉ. संदीप नानावटी ने कहा कि यह अवैज्ञानिक और असत्य है। बगैर संसर्ग (सेक्स) के मोरनी बच्चों को जन्म नहीं दे सकती। वास्तविकता यह है कि मोर शर्मिला पक्षी है, इसलिए वह एकांत मिलने पर ही सहवास करता है। यही वजह है कि लोगों में यह भ्रांति है कि मोर के आंसू चुगकर मोरनी गर्भवती होती है।
गौरतलब है कि जस्टिस शर्मा ने बुधवार को राजस्थान के हिंगोनिया गोशाला को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई के बाद गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की सिफारिश की थी। बुधवार को उनके कार्यकाल का अंतिम दिवस था। इसी संदर्भ में उन्होंने मोर का उदाहरण दिया था।
बारिश के मौसम में मोर पंख फैलाकर मोरनी को आकषिर्षत करने का प्रयास करता है। संसर्ग के बाद मोरनी के अंडों से मोर के बच्चों का जन्म होता है। ऐसे में मोर के जीवन भर ब्रह्मचारी रहने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता।

Thursday, 1 June 2017

प्रियंका को पछाड़ दीपिका ने मारी बाजी, बनीं हॉटेस्ट वूमैन 2017

प्रियंका को पछाड़ दीपिका ने मारी बाजी, बनीं हॉटेस्ट वूमैन 2017
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का परचम लहराया है. मैक्सिम इंडिया मैगजीन में दीपिका और प्रियंका का नाम हॉटेस्ट वुमन इन द वर्ल्ड में शामिल है. मैक्सिम की 100 सबसे सेक्सिएट वुमन लिस्ट में दीपिका ने बाजी मार ली है और प्रियंका को पीछे छोड़ आगे निकल गई हैं.इन दोनों एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में डेब्यू कर अपनी अच्छी पहचान बनाई है. प्रियंका चोपड़ा ने जहां हॉलीवुड में 'क्वांटिको' से डेब्यू किया और खूब नाम कमाया वहीं दीपिका पादुकोण ने 'XXX दि रिर्टन ऑफ जेंटर केज' से काफी वाहवाही बटोरी है. फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. 
फोर्ब्स पत्रिका की लिस्ट में विश्व में सर्वाधिक मेहनताना पाने वाली और कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में दीपिका 10वें पोजिशन पर हैं.