Thursday, 27 July 2017

धमाल मचा रहा है यह 8 पैक ऐब्स वाला बच्चा

धमाल मचा रहा है यह 8 पैक ऐब्स वाला बच्चा
चीन में एक 7 वर्षीय जिमनैस्ट है जिसका नाम चेन यी है। इस 7 वर्षीय बच्चे की तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा रखी है। सोशल मीडिया पर चेन की तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। एक प्रतियेगिता के दौरान ली गई इन तस्वीरों में उनके 8 पैक ऐब्स साफ-साफ देखे जा सकते हैं। इतनी कम उम्र में ऐसे ऐब्स देखकर शायद आप भी चौंक जाएं!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चेन ने इस प्रतियोगिता में 6 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। जिमनैस्टिक्स के प्रति उनकी दीवानगी का अंदाज आप इस बात से लगा सकते हैं कि वह 5 साल की उम्र से ही जिमनैस्टिक्स की प्रैक्टिस कर रहे हैं। सबसे पहले इस फोटो को चीन के एक अखबार ने शेयर किया जिसे अबतक 40 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Friday, 2 June 2017

मोर सहवास करता है या नहीं,जानिए वैज्ञानी क्‍या बोल रहे?

मोर सहवास करता है या नहीं,जानिए वैज्ञानी क्‍या बोल रहे?
राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस महेशचंद्र शर्मा के मोर पर दिए बयान को पक्षी वैज्ञानियों ने गलत बताया है। जस्टिस शर्मा ने बुधवार को कहा था कि मोर आजीवन ब्रह्मचारी होता है। उसके आंसू को चुगकर मोरनी गर्भवती होती है। इस बात को पशु चिकित्सा महाविद्यालय महू के प्रोफेसर डॉ. संदीप नानावटी ने पूरी तरह भ्रामक और गलत बताया।
प्रोफेसर डॉ. संदीप नानावटी ने कहा कि यह अवैज्ञानिक और असत्य है। बगैर संसर्ग (सेक्स) के मोरनी बच्चों को जन्म नहीं दे सकती। वास्तविकता यह है कि मोर शर्मिला पक्षी है, इसलिए वह एकांत मिलने पर ही सहवास करता है। यही वजह है कि लोगों में यह भ्रांति है कि मोर के आंसू चुगकर मोरनी गर्भवती होती है।
गौरतलब है कि जस्टिस शर्मा ने बुधवार को राजस्थान के हिंगोनिया गोशाला को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई के बाद गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की सिफारिश की थी। बुधवार को उनके कार्यकाल का अंतिम दिवस था। इसी संदर्भ में उन्होंने मोर का उदाहरण दिया था।
बारिश के मौसम में मोर पंख फैलाकर मोरनी को आकषिर्षत करने का प्रयास करता है। संसर्ग के बाद मोरनी के अंडों से मोर के बच्चों का जन्म होता है। ऐसे में मोर के जीवन भर ब्रह्मचारी रहने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता।

Thursday, 1 June 2017

प्रियंका को पछाड़ दीपिका ने मारी बाजी, बनीं हॉटेस्ट वूमैन 2017

प्रियंका को पछाड़ दीपिका ने मारी बाजी, बनीं हॉटेस्ट वूमैन 2017
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का परचम लहराया है. मैक्सिम इंडिया मैगजीन में दीपिका और प्रियंका का नाम हॉटेस्ट वुमन इन द वर्ल्ड में शामिल है. मैक्सिम की 100 सबसे सेक्सिएट वुमन लिस्ट में दीपिका ने बाजी मार ली है और प्रियंका को पीछे छोड़ आगे निकल गई हैं.इन दोनों एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में डेब्यू कर अपनी अच्छी पहचान बनाई है. प्रियंका चोपड़ा ने जहां हॉलीवुड में 'क्वांटिको' से डेब्यू किया और खूब नाम कमाया वहीं दीपिका पादुकोण ने 'XXX दि रिर्टन ऑफ जेंटर केज' से काफी वाहवाही बटोरी है. फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. 
फोर्ब्स पत्रिका की लिस्ट में विश्व में सर्वाधिक मेहनताना पाने वाली और कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में दीपिका 10वें पोजिशन पर हैं.


Thursday, 18 May 2017

टैक्सी ड्राइवर ने 1,100 करोड़ रुपये में खरीदी एक न्यूड पेंटिंग

टैक्सी ड्राइवर ने 1,100 करोड़ रुपये में खरीदी एक न्यूड पेंटिंग
चीन में एक पूर्व टैक्सी ड्राइवर लियू यिकिअन ने नीलामी में एक महिला की न्यूड पेंटिंग 1100 करोड़ रुपये में खरीदी है. जो आज तक नीलामी में नीलाम हुई दूसरी सबसे महंगी पेंटिंग है
विश्वास नहीं हुआ ना..मगर यह सच है. चीन का यह पूर्व टैक्सी ड्राईवर अरबपति है और यह पेंटिंग इतालवी चित्रकार अमेदिओ मोदिग्लिआनी ने बनाई थी इसमें एक महिला नग्न अवस्था में नजर आ रही है.
लियू यिकिअन ने अपने अमेरिकी क्रेडिट कार्ड से यह पेंटिंग खरीदी. लियू इस पेंटिंग को अपने प्रइवेट म्यूजियम में रखेंगे.
फोर्ब्स के अनुसार 1.38 बिलियन डॉलर की कमाई के साथ लियू यिकियन चीन के 239वें अमीर व्यक्ति हैं.
लियू जल्द ही अपने अमेरिकन एक्सप्रेस सेन्चुरियन कार्ड के जरिए दो और पेंटिंग खरीदने वाले हैं जिनकी कीमत करोंड़ों में बतायी जा रही है. क्रेडिट कार्ड पर खरीददारी से उन्हें कई मिलियन प्वाइंट मिलते हैं.

Friday, 21 April 2017

बल्लेबाज़ी का वह रिकॉर्ड, जिसमें यूसुफ पठान को आज तक नहीं पछाड़ पाए क्रिस गेल..

 
जी हां, यह बल्लेबाज़ी रिकॉर्ड पूरी तरह 'आतिशी' पारी से जुड़ा है, और इसमें भी यूसुफ पठान दुनियाभर के खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं, जबकि क्रिस गेल तीसरे स्थान पर... हम बात कर रहे हैं आईपीएल में खेली गई शतकीय पारियों में बेहतरीन स्ट्राइक रेट की, जिसमें यूसुफ पठान पिछले सात साल से शीर्ष पर हैं, और कोई भी बल्लेबाज़ उन्हें शीर्ष से उतार नहीं पाया है.
वैसे, हाल ही में हमने आपको यह भी बताया था कि यूसुफ पठान ने आईपीएल में सबसे ज़्यादा बार 'मैन ऑफ द मैच' जीतने के मामले में भी क्रिस गेल को पछाड़ा हुआ है.
खैर, इस वक्त बात करते हैं शतकीय पारियों में सबसे ज़्यादा स्ट्राइक रेट की... 13 मार्च, 2010 को राजस्थान रॉयल्स की ओर से मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेली गई तूफानी पारी में यूसुफ ने सिर्फ 37 गेंदों में नौ चौकों और आठ गगनभेदी छक्कों की मदद से शतक ठोक डाला था, और इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 270.27 का रहा था.
आईपीएल के दौरान सबसे ज़्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज़ों की सूची में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर डेविड मिलर काबिज हैं, जिन्होंने 6 मई, 2013 को किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 38 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए थे, और 265.78 के स्ट्राइक रेट से खेली गई 'आतिशबाज़ी' जैसी अपनी पारी के दौरान आठ चौके और सात छक्के ठोके थे.
लिस्ट में तीसरे पायदान पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 23 अप्रैल, 2013 को 66 गेंदों में 13 चौकों और रिकॉर्ड 17 छक्कों की मदद से नाबाद 175 रन ठोक डाले थे, और उनका स्ट्राइक रेट 265.15 रहा था.

'मैं 79 साल की कुंवारी हूं..जानना नहीं चाहेंगे मैंने क्यों नहीं की शादी?'

हमारे समाज में शादी नहीं करने वाली लड़कियों के साथ भेदभाव घट तो हो रहा है, लेकिन इसे पूरी तरह खत्म होने में अभी वक्त लगेगा. जो लोग लड़कियों की शादी को अनिवार्य समझते हैं, उनके सामने पुणे की एक महिला मिसाल पेश कर रही हैं. 79 साल की इस महिला ने अब तक शादी नहीं की है और वह अपने इस फैसले से खुश हैं. उन्हें खुशी है कि उन्होंने अपने जीवन को अपने तरीके से जीया. वही सारे काम किए, जिसमें उनका दिल लगता था.
'ह्यूमन ऑफ इंडिया' फेसबुक अकाउंट से इस महिला की कहानी को दुनिया के सामने पेश किया गया है. वो कहती हैं, 'मैंने इसलिए शादी नहीं की क्योंकि मेरे जमाने में लड़का चाय के बहाने लड़की पसंद करने आता था. ये बात मुझे पसंद नहीं थी. मैंने अपने पिता से कहा कि मैं इस तरह से शादी नहीं कर सकती. मैंने बिना झिझक के ईमानदारी से उनके सामने अपनी बात रख दी, जिसे  उन्होंने स्वीकार कर लिया.
इसके बाद वह अपने कुछ चाहने वालों से मिलीं. फिर मेरे पिता ने मुझसे कभी भी कुछ नहीं कहा. इस दौरान उनके कई सामाजिक संपर्क बन गए थे.
वह कहती हैं कि आज भले ही 79 साल की हो गई हैं, लेकिन वो शरीर के साथ देने तक ये सारे काम जारी रखेंगी. उन्हें ड्राइविंग करना बेहद पसंद है. उन्होंने बताया कि 1970 में पहली बार उन्होंने स्कूटर रैली में हिस्सा लिया था. कई प्रतियोगिताओं में उन्होंने पुरस्कार भी जीते. मुंबई और नागपुर में आयोजित कई रैलियों में भी हिस्सा लिया.
इस महिला की जिंदगी खुले ख्यालों की लड़कियों के लिए मिसाल है. वो कहती हैं कि जीवन को अपने तरीके से जीयो, शादी लड़की अंतिम लक्ष्य नहीं है.

Tuesday, 18 April 2017

सड़क पर घूमी न्यूड लड़की किसी को भी न लगी भनक

कोई भी लड़की जब छोटे कपड़े पहनकर घर से बाहर निकले तो लोगों की निगाहे उसे घूरने लग जाती है। लेकिन हांगकांग में एक लड़की के न्यूड घूमने पर भी किसी ने उसकी तरफ देखा तक नही।
जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस लड़की की वीडियो और पिक्चर देख लोग हैरान रह गए। दरअसल इस लड़की ने शरीर पर ऐसा पेंट करवाया जिसने सभी को धोखे में डाल दिया। दरअसल लड़की ने अपने निचले हिस्से पर डेनिम जींस का पेंट करवाया हुआ था, फोटो में देखकर लग रहा है कि लड़की ने स्किन टाइट जींस पहनी हुई है। हालांकि लड़की पूरी तरह न्यूड थी।

गिरफ्त में आतंक का सरगना! क्रूर बगदादी की 5 खौफनाक कहानियां

दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के सरगना अबू बक्र अल-बगदादी को गिरफ्तार किए जाने की ख़बर आई है. यूरोपीय सुरक्षा और सूचना विभाग के महासचिव कार्यालय से निकली सूचना की माने तो आतंक के इस सरगना को जिंदा पकड़ लिया गया है. कुछ दिन पहले बगदादी ने एक भाषण दिया था, जिसे उसका विदाई भाषण माना गया था. उसमें उसने अरब के बाहर से आए आईएसआईएस के लड़ाकों को आदेश दिया है कि वे अपने वतन लौट जाएं या खुद को बम से उड़ा लें.

बगदादी के 5 चेहरे यानी मौत के 5 तरीके

बगदादी का चेहरा नंबर-1-सिर कलम
19 जून, 2016, राक्का, सीरिया, आईएसआईएस के जुल्मो-सितम के इतिहास में ये शायद अब तक का सबसे काला दिन था, क्योंकि इस रोज आईएसआईएस ने महज़ चार साल की एक बच्ची का सिर कलम कर दिया. वैसे तो आईएसआईएस की दरिंदगी की कोई इंतेहा ही नहीं, लेकिन फिर भी इतनी छोटी सी बच्ची का सिर कलम करने के पीछे आख़िर कौन सी वजह हो सकती थी? तो इसका जवाब है, उसकी मां का अल्लाह के नाम पर कसम खाना. फूल सी बच्ची संगसार करना यानी पत्थरों से कुचल कर जान लेना. क्या कुछ इंसान अपने ही जैसे इंसानों की जान पत्थरों से कुचल कर ले सकते हैं? आपके लिए सोचना बेशक मुश्किल हो, बहुत से कट्टर मुस्लिम मुल्कों में आज भी ऐसा करना क़ानून के दायरे में हैं. फिर आईएसआईएस तो नफ़रत और कट्टरपन की सारी हदों से आगे है. लिहाज़ा, आईएसआईएस भी अक्सर ऐसे दर्दनाक तरीक़े से लोगों की जान लेता रहा है. वैसे संगसार का शिकार अक्सर वैसी महिलाएं ज़्यादा होती हैं, जिन पर किसी से नाजायज़ रिश्तों का इल्ज़ाम लगता है.वो इस मनहूस तारीख़ को अपनी मां के साथ घर से बाहर निकल आई थी.उसकी मां उसे घर भेजना चाहा, लेकिन तैयार नहीं थी. वो जिद करने लगी. तब मां ने गुस्से में अल्लाह की कसम खाते हुए ये कहा कि अगर वो घर नहीं गई तो वो उसका सिर काट देगी. बस, इतनी सी बात आतंकवादियों के कानों में पड़ गई. फिर तो आतंकवादियों ने उस मां को ही बच्ची का सिर काटने के लिए कहा, लेकिन जब वो इसके लिए राज़ी नहीं हुई, तो आतंकवादियों ने खुद ही बच्ची का सिर काट डाला और उसकी मां के हाथ उसके खून से सान दिए. दरअसल आईएसआईएस अपनी शुरुआत से ही दुश्मनों का सिर कलम करता रहा है.
बगदादी का चेहरा नंबर-2-सिर में गोली मारना
किसी को घुटनों के बल जमीन पर बिठा कर बिल्कुल करीब से उसके सिर में गोली मारना कितना भयानक हो सकता है, ये आईएसआईएस ने दुनिया को दिखाया. दरिंदगी की सारी हदों से आगे निकल कर इस आतंकवादी संगठन ने नामालूम कितनों को ऐसे ही सिर में गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया और अपने दुश्मनों के साथ उसका ये सुलूक अब भी चल रहा है. लेकिन अपने कुछ प्रोपेगैंडा वीडियो में तो आईएसआईएस ने जैसे सारी हदें की खत्म कर दी.
बगदादी का चेहरा नंबर-3-ऊपर से फेंक कर मारना
फर्ज कीजिए किसी शख्स के हाथ पांव बेड़ियों में जकड़े हैं. वो संगीनों के साये से घिरा है और भागना तो दूर वो अपनी मर्जी से सांस भी नहीं ले सकता. उसे उसी हालत में किसी इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर ले जाया जाता है. फिर इमारत के नीचे खड़े लोगों के बीच मुनादी कर उसके गुनाहों की कहानी सुनाने के बाद उसे ऊपर से सीधे नीचे धकेल दिया जाता है. ये एक ऐसा मंज़र है, जिसके बारे में सोच कर ही रौंगटे खड़े हो जाते हैं. लेकिन आईएसआईएस के राज में समलैंगिक होना, ऐसा गुनाह है जिसके लिए बस यही मौत बनती है.
बगदादी का चेहरा नंबर-4-संगसार कर मारना
संगसार करना यानी पत्थरों से कुचल कर जान लेना. क्या कुछ इंसान अपने ही जैसे इंसानों की जान पत्थरों से कुचल कर ले सकते हैं? आपके लिए सोचना बेशक मुश्किल हो, बहुत से कट्टर मुस्लिम मुल्कों में आज भी ऐसा करना क़ानून के दायरे में हैं. फिर आईएसआईएस तो नफ़रत और कट्टरपन की सारी हदों से आगे है. लिहाज़ा, आईएसआईएस भी अक्सर ऐसे दर्दनाक तरीक़े से लोगों की जान लेता रहा है. वैसे संगसार का शिकार अक्सर वैसी महिलाएं ज़्यादा होती हैं, जिन पर किसी से नाजायज़ रिश्तों का इल्ज़ाम लगता है.
बगदादी का चेहरा नंबर-5-आग में जलाकर मारना
पिंजरे में कैद ने इन तुर्की के सैनिक को जो मौत दी गई उसने बगदादी की घटती दहशत को फिर से ज़िंदा कर दिया. सीरिया में तुर्की के दखल से बौखलाए बगदादी ने इन सैनिकों को मौत देने से पहले पिंजरे में बंद किया. जानवरों की तरह घुटनों के बल चलाया और फिर हैवानियत की ऐसी इबारत लिखी, जिसे शायद इतनी आसानी भुलाय नहीं जा सकेगा. बारूद से भरी इन पट्टियों को ज़ंजीरों के ज़रिए इन तक पहुंचाया गया और फिर इन्हें उससे जकड़ दिया गया. लोहे की इन ज़ंजीरों में भागने की कोई गुंजाइश नज़र नहीं आ रही है.



गेल ने रचा IPL में इतिहास,10 हजार रन बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज

कैरेबियाई धुंरधर क्रिस गेल ने आखिरकार राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इतिहास रच डाला. टी-20 में 10000 रन पूरे करने वाले वे विश्व के पहले क्रिकेटर बन गए. मंगलवार  को आईपीएल-10 के 20वें  मुकाबले के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 37 वर्षीय इस सलामी बल्लेबाज ने गुजरात लॉयंस के खिलाफ तीसरा रन बनाते ही इस जादुई आंकड़े को हासिल कर लिया.

क्रिस गेल अपने टी-20 क्रिकेट करियर में कुल 20 टीमों की ओर से खेले. जानिए कौन-कौन सी टीमें हैं-


(1.बारिसाल बुल्स, 2. बारिसाल बर्नर्स, 3.चटगांव विकिंग्स, 4. ढाका ग्लैडिएटर्स, 5. जमैका, 6.जमैका टलवाह, 7.कराची किंग्स, 8.कोलकाता नाइट राइडर्स, 9.लाहौर कलंदर्स, 10. लॉयंस, 11.मैटाबेलेलैंड टस्कर्स, 12. मेलबर्न रेनगेड्स, 13.पीसीए मास्टर्स XI, 14. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 15.समरसेट, 16.स्टैनफोर्ड सुपरस्टार्स, 17. सिडनी थंडर 18. वेस्ट इंडियंस, 19. वेस्टइंडीज, 20. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया)

टी-20 करियर में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बैट्समैन


1. क्रिस गेल (2005-17): 290 मैच, 285 पारी, 10074 रन, 18 शतक
 

2. ब्रेंडन मैक्कुलम (2005-17): 272 मैच, 267 पारी, 7596 रन, 7 शतक
3. ब्रैड हॉग (2003-17): 270 मैच, 256 पारी, 7338 रन, 2 शतक
4. डेविड वॉर्नर (2007-17): 227 मैच, 226 पारी, 7156 रन, 5 शतक
5. कीरोन पोलार्ड (2006-17): 363 मैच, 326 पारी, 7087 रन, 0 शतक
गेल का महारिकॉर्ड: टी-20 में 10 हजार रन बनाने वाले पहले बैट्समैन बने

Wednesday, 12 April 2017

42000 फीट की ऊंचाई पर महिला ने दिया बच्ची को जन्म

महिला नफी डिआबी ने तुर्की एयरलाइंस में सफर के दौरान एक बच्ची को जन्म दिया। नफी गर्भवती थी और विमान में सफर कर रही थी तभी अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा हुई और उन्होंने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दे दिया।
सूत्रों के मुताबिक नफी डायबी 28 हफ्तों से गर्भवती थी और गिनी की राजधानी कोनाक्री से अफ्रीकन देश बुरकिना फासो की राजधानी ग्वागादूगु जाने वाले विमान तुर्की एयरलाइंस में सवार हुई। जब विमान ने उड़ान भरी उसके कुछ पलों बाद ही 42000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान में महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। यात्रियों और केबिन क्रू मेंबर्स की मदद से महिला की विमान में ही डिलिवरी करवाई गई और उसने बहुत ही प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया।
बच्ची के जन्म लेते ही विमान में खुशी की लहर छा गई। टर्किश एयर ने बच्ची की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की और अपनी खुशी जताई। बच्ची का नाम किडिजू रखा गया है और फ्लाइट के लैंडिंग के बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद लोग खूब बधाईयां दे रहे हैं वहीं फ्लाइट अटेंडेंट्स के कामों की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि ये कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी विमान में सफर के दौरान बच्चों का जन्म हो चुका है।