दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के सरगना अबू बक्र अल-बगदादी को गिरफ्तार किए जाने की ख़बर आई है. यूरोपीय सुरक्षा और सूचना विभाग के महासचिव कार्यालय से निकली सूचना की माने तो आतंक के इस सरगना को जिंदा पकड़ लिया गया है. कुछ दिन पहले बगदादी ने एक भाषण दिया था, जिसे उसका विदाई भाषण माना गया था. उसमें उसने अरब के बाहर से आए आईएसआईएस के लड़ाकों को आदेश दिया है कि वे अपने वतन लौट जाएं या खुद को बम से उड़ा लें.
बगदादी के 5 चेहरे यानी मौत के 5 तरीके
बगदादी का चेहरा नंबर-1-सिर कलम
19 जून, 2016, राक्का, सीरिया, आईएसआईएस के जुल्मो-सितम के इतिहास में ये शायद अब तक का सबसे काला दिन था, क्योंकि इस रोज आईएसआईएस ने महज़ चार साल की एक बच्ची का सिर कलम कर दिया. वैसे तो आईएसआईएस की दरिंदगी की कोई इंतेहा ही नहीं, लेकिन फिर भी इतनी छोटी सी बच्ची का सिर कलम करने के पीछे आख़िर कौन सी वजह हो सकती थी? तो इसका जवाब है, उसकी मां का अल्लाह के नाम पर कसम खाना. फूल सी बच्ची संगसार करना यानी पत्थरों से कुचल कर जान लेना. क्या कुछ इंसान अपने ही जैसे इंसानों की जान पत्थरों से कुचल कर ले सकते हैं? आपके लिए सोचना बेशक मुश्किल हो, बहुत से कट्टर मुस्लिम मुल्कों में आज भी ऐसा करना क़ानून के दायरे में हैं. फिर आईएसआईएस तो नफ़रत और कट्टरपन की सारी हदों से आगे है. लिहाज़ा, आईएसआईएस भी अक्सर ऐसे दर्दनाक तरीक़े से लोगों की जान लेता रहा है. वैसे संगसार का शिकार अक्सर वैसी महिलाएं ज़्यादा होती हैं, जिन पर किसी से नाजायज़ रिश्तों का इल्ज़ाम लगता है.वो इस मनहूस तारीख़ को अपनी मां के साथ घर से बाहर निकल आई थी.उसकी मां उसे घर भेजना चाहा, लेकिन तैयार नहीं थी. वो जिद करने लगी. तब मां ने गुस्से में अल्लाह की कसम खाते हुए ये कहा कि अगर वो घर नहीं गई तो वो उसका सिर काट देगी. बस, इतनी सी बात आतंकवादियों के कानों में पड़ गई. फिर तो आतंकवादियों ने उस मां को ही बच्ची का सिर काटने के लिए कहा, लेकिन जब वो इसके लिए राज़ी नहीं हुई, तो आतंकवादियों ने खुद ही बच्ची का सिर काट डाला और उसकी मां के हाथ उसके खून से सान दिए. दरअसल आईएसआईएस अपनी शुरुआत से ही दुश्मनों का सिर कलम करता रहा है.
बगदादी का चेहरा नंबर-2-सिर में गोली मारना
किसी को घुटनों के बल जमीन पर बिठा कर बिल्कुल करीब से उसके सिर में गोली मारना कितना भयानक हो सकता है, ये आईएसआईएस ने दुनिया को दिखाया. दरिंदगी की सारी हदों से आगे निकल कर इस आतंकवादी संगठन ने नामालूम कितनों को ऐसे ही सिर में गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया और अपने दुश्मनों के साथ उसका ये सुलूक अब भी चल रहा है. लेकिन अपने कुछ प्रोपेगैंडा वीडियो में तो आईएसआईएस ने जैसे सारी हदें की खत्म कर दी.
बगदादी का चेहरा नंबर-3-ऊपर से फेंक कर मारना
फर्ज कीजिए किसी शख्स के हाथ पांव बेड़ियों में जकड़े हैं. वो संगीनों के साये से घिरा है और भागना तो दूर वो अपनी मर्जी से सांस भी नहीं ले सकता. उसे उसी हालत में किसी इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर ले जाया जाता है. फिर इमारत के नीचे खड़े लोगों के बीच मुनादी कर उसके गुनाहों की कहानी सुनाने के बाद उसे ऊपर से सीधे नीचे धकेल दिया जाता है. ये एक ऐसा मंज़र है, जिसके बारे में सोच कर ही रौंगटे खड़े हो जाते हैं. लेकिन आईएसआईएस के राज में समलैंगिक होना, ऐसा गुनाह है जिसके लिए बस यही मौत बनती है.
बगदादी का चेहरा नंबर-4-संगसार कर मारना
संगसार करना यानी पत्थरों से कुचल कर जान लेना. क्या कुछ इंसान अपने ही जैसे इंसानों की जान पत्थरों से कुचल कर ले सकते हैं? आपके लिए सोचना बेशक मुश्किल हो, बहुत से कट्टर मुस्लिम मुल्कों में आज भी ऐसा करना क़ानून के दायरे में हैं. फिर आईएसआईएस तो नफ़रत और कट्टरपन की सारी हदों से आगे है. लिहाज़ा, आईएसआईएस भी अक्सर ऐसे दर्दनाक तरीक़े से लोगों की जान लेता रहा है. वैसे संगसार का शिकार अक्सर वैसी महिलाएं ज़्यादा होती हैं, जिन पर किसी से नाजायज़ रिश्तों का इल्ज़ाम लगता है.
बगदादी का चेहरा नंबर-5-आग में जलाकर मारना
पिंजरे में कैद ने इन तुर्की के सैनिक को जो मौत दी गई उसने बगदादी की घटती दहशत को फिर से ज़िंदा कर दिया. सीरिया में तुर्की के दखल से बौखलाए बगदादी ने इन सैनिकों को मौत देने से पहले पिंजरे में बंद किया. जानवरों की तरह घुटनों के बल चलाया और फिर हैवानियत की ऐसी इबारत लिखी, जिसे शायद इतनी आसानी भुलाय नहीं जा सकेगा. बारूद से भरी इन पट्टियों को ज़ंजीरों के ज़रिए इन तक पहुंचाया गया और फिर इन्हें उससे जकड़ दिया गया. लोहे की इन ज़ंजीरों में भागने की कोई गुंजाइश नज़र नहीं आ रही है.

No comments:
Write comments